बावड़ी हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर हैं इस विरासत को नयी पीढ़ी को सौंपना हमारी साझी जिम्मेदारी है- डॉ.मनोज माहेश्वरी

0 minutes, 3 seconds Read
0Shares


नरवर में बावड़ी उत्सव संपन्न
नरवर। नरवर सतयुग की नगरी है यहां ऐतिहासिक इमारतों की भरमार है प्राचीन काल में जब शत्रु से नगर घिर जाते थे तब प्रजा को पानी की समस्या से बचाने के उद्देश्य से इस तरह की बावड़ी बनाकर बेहतर जल प्रबंधन करते थे I बावड़ी हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर हैं इस विरासत को नई पीढ़ी को सौंपना हम सभी की जिम्मेदारी है यह उद्गार मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ.मनोज माहेश्वरी ने व्यक्त किए। डॉ. माहेश्वरी म.प्र.जन अभियान परिषद् योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मप्र शासन के तत्वावधान में संचालित जल गंगा संवर्द्धन अभियान 2025 के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के अवसर पर स्थानीय घुड़ दौड़ बावड़ी टेढ़े राव हनुमान मंदिर पर आयोजित बावड़ी उत्सव के अवसर पर यह वक्तव्य दे रहे थे I

ज्ञातव्य है कि मप्र शासन द्वारा 30 मार्च से 30 जून तक पूरे प्रदेश में जल गंगा संवर्द्धन अभियान 2025 का संचालन किया जा रहा है इस अभियान के सहभागी विभाग के रूप में जन अभियान परिषद् को भी जन भागीदारी से जल स्रोतों की सफाई और श्रमदान से गहरीकरण का दायित्व सौंपा गया है I


नरवर में स्थित प्राचीन घुड़ दौड़ बावड़ी पर परिषद् और नगर पंचायत के माध्यम से सफाई का कार्य श्रमदान से किया गया है I इसी प्राचीन बावड़ी पर आज बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया I


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शासकीय महाविद्यालय नरवर की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष धीरज गुप्ता,
अध्यक्षता डॉ रीना शर्मा जिला समन्वयक जन अभियान परिषद् जिला शिवपुरी, विशिष्ट अतिथि धर्मेन्द्र शर्मा जिला संयोजक, नारायण सिंह बघेल सरपंच एवं मंडल अध्यक्ष भाजपा मण्डल ग्रामीण मंडल नरवर, डॉ इमरत सिंह कुशवाह भाजपा मंडल अध्यक्ष नरवर ,श्रीमती मीरा बघेल सरपंच बरखाड़ी, कैलाश राठौर अध्यक्ष राठौर समाज सहित लगभग आधा सैकड़ा महिला पुरुष उपस्थित रहे l


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि गणों द्वारा भारत माता और बावड़ी के पूजन के साथ किया गया I स्वागत भाषण परिषद् के विकास खण्ड समन्वयक महेश परिहार द्वारा प्रस्तुत किया गया I सभी अतिथियों द्वारा इस अवसर पर अपने विचार प्रकट किए। मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष धीरज गुप्ता जी ने कहा कि जन अभियान परिषद् द्वारा समाज हित के लिए निरन्तर नवाचार किए जाते हैं इसी कड़ी में बावड़ी उत्सव का आयोजन एक नए तरह का प्रयास है जो बहुत सराहनीय है I हम जैसे लोगों को तो पता ही नहीं था कि इतनी अच्छी बावड़ी यहां छुपी हुई थी I हम सभी मिलकर अपने आसपास की सभी बावड़ी के जीर्णोद्धार का संकल्प लेकर कार्य करें तो यह अपने आप में एक विशेष उपलब्धि होगी I


कार्यक्रम के दौरान संजय परिहार और बृजेश कुशवाह की कला मंडली द्वारा जल गंगा संवर्द्धन पर केंद्रित गीत प्रस्तुत किए। जल गंगा संवर्द्धन के दौरान श्रमदान के माध्यम से योगदान देने वाले श्रम वीरो का मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया I कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ रीना शर्मा ने परिषद् की योजनाओं की जानकारी देते हुए श्रमदान के माध्यम से बदलाव लाने वाले लोगों की प्रसंशा की।


कार्यक्रम के उपरांत सभी ने बावड़ी में दीपदान किया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों नरेंद्र सेन,राजू परिहार,संदीप शर्मा परामर्शदाता, पवन कुमार भार्गव, सुरेश कुशवाह, सचिन शर्मा व मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के विद्यार्थियों व ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की उपस्थिति रही। मंच संचालन राकेश कुमार लक्षकार अध्यक्ष नवांकुर संस्था साहस युवक मण्डल नरवर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में लोकेन्द्र शर्मा नवांकुर संस्था अध्यक्ष ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बीलोनी द्वारा आभार व्यक्त किया गया I

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!