करेरा। वुधवार को कलश यात्रा के साथ ग्राम सिरसौद में 9 दिवसीय बड़ा धार्मिक आयोजन 4 जून से आरंभ होने जा रहा है। जिसमे बड़ी माता एवं खेड़ापति हनुमान जी की कृपा से श्रीमंद भागवत कथा, श्री राम कथा एवं पांच कुंडीय रुद्र महायज्ञ शामिल है। आयोजन 4 जून 2025 से 12 जून 2025 तक किया जा रहा है।
आयोजन समस्त ग्रामवासियों की और से है जिसमे बड़ी माता व खेड़ापति हनुमान मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा के साथ पांच कुंडीय रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा,श्रीराम कथा का आयोजन होगा।आयोजन को लेकर तैयारियों को आनतीं रूप दिया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण श्री 108 आनंदपुरी जी महाराज महंत श्री धाय महादेव खोड़ के श्रीमुख से और श्रीरामकथा का श्रवण साध्वी ज्योति दीदी के श्रीमुख से होगा। दोपहर 1 बजे से भागवत कथा तथा शाम 7 बजे से श्रीराम कथा का समय निश्चित किया गया है।
आयोजन समिति ने बताया कि कलश यात्रा 4 जून को सुबह 7 बजे श्रीरामराज मंदिर से आरंभ होगी जिसमें शामिल होने बाली माता बहिने ,भाई वन्धु निश्चित समय पर रामराज मंदिर पर उपस्थित हो।
