प्रधानाध्यापक लक्षकार की सेवानिवृति पर भव्य कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares


उनकी सेवाओं को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व को वक्ताओं ने सराहा ।
करेरा। शिक्षा विभाग में अपनी 42 से ज्यादा वर्षों की समर्पित शासकीय सेवा के उपरांत प्रधानाध्यापक महेश लक्षकार विगत 31 मई को सेवानिवृत हो गये इस दौरान उनके गरिमापूर्ण सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कनकने रेस्टोरेंट के सभागार में आयोजित किया गया। भव्य आयोजित इस समारोह में मंच पर प्रधानाचार्य महेश लाक्षाकार अपनी धर्म पत्नी अध्यापिका श्रीमति सुनीता लक्षकार के साथ मंच पर मौजूद थे जहां पधारे समस्त लोगों ने माल्यार्पण,शाल,श्रीफल आदि से आगंतुकों ने उनका सम्मान व स्वागत किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पूर्व प्राचार्य नवल किशोर दुबे ने श्री लक्ष्यकार के विनम्र आत्मीय स्वभाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें शिक्षा विभाग उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हमेशा याद रखेगा। वरिष्ठ शिक्षक बृजेंद्र वैश्य ने कहा कि शिक्षा विभाग में उनके जीवन की द्वितीय पारी के लिए हार्दिक
शुभ कामनाये देते हुए कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैँ जिनका अप्रतिम व्यक्तित्व एवं प्रगति यात्रा ख़ुशी ही नहीं सभी को प्रेरणा भी देती हैं. कम ही लोग हैं जो अपनी विनम्रता,,और विद्वता के साथ जीवन जीकर सभी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनमें श्री लक्ष्याकार भी उनमें से एक है।
इस दौरान बीजेपी के मंडल प्रमुख हेमंत शर्मा,शिक्षक नीरज श्रीवास्तव,शिक्षक अरविंद पांडे, अखिलेश गुप्ता,अमर सिंह लोधी, आदि ने भी उनकी शख्शियत पर व्यापकता से अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम का संचालन नगर के प्रसिद्ध साहित्यकार गीतकार घनश्याम योगी ने किया। अंत में श्री श्री लक्ष्यकार ने अपने सेवाकाल के इस बिदाई समारोह में सभी का आभार जताते हुए उन्होंने भावुक होकर कहा कि सभी विभागीय एवं अन्य का साथ सहयोग उन्हें हासिल हुआ। जिसके चलते ही वो अपनी सेवाएं शिक्षा विभाग में पूर्ण कर सके।कार्यक्रम में उनके परिवार के सभी लोग,,आत्मीयजन,विभागीय अधिकारी,पत्रकार,गणमान्य जन आदि भी मौजूद रहे।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!