करैरा। पुलिस ने अबैध हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है इनसे 12 बोर की एक अधिया व तीन जिंदा कारतूस जप्त किए है। थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटर साइकिल से अधिया लिए किसी बारदात करने की नियत से करैरा तरफ आ रहै है । तभी उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान आनंद सागर मछावली पर पहुचे तो दो व्यक्ति मोटर साईकिल से आते हुए दिखे जिन्हे रोका तो भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा तो उनका नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम अर्जुन प्रजापति पुत्र गोपाल प्रजापति उम्र 22 साल निवासी जहागीर कटरा गुर्द थाना किलागेट ग्वालियर बताया जिसकी तलासी लेने पर कमर मे बायें तरफ एक 12 बोर की अधिया खुर्से मिला व दाहिने तरफ लोवर की जैब मे एक 12 बोर का एक जिन्दा कारतूस मिला तथा दूसरे का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम निखिल खटीक पुत्र अशोक खटीक उम्र 22 साल निवासी किलागेट ग्वालियर का होना बताया एव तलासी लेने पर जीन्स की बायी तरफ पेन्ट की जैब मे दो जिन्दा 12 बोर के कारतूस रखे मिले । 12 बोर की अधिया एव कारतूस रखने का बैध लायसेंस चाहा तो नही होना बताया यह कृत्य अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से 12 बोर की अधिया एवं तीन जिन्दा कारतूस को जप्त किया गया आरोपीयो के विरुध्द अपराध क्रमांक 413 /25 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया । आरोपी जिला ग्वालियर के अपराध मे भी फरार चल रहे है।
