पहले तथ्यों का संकल्र कर प्रकाशित करते थे समाचार लेकिन अब दृष्टि बदल गई है: राजेश वाधवानी

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव ने नारद जी के काल खण्ड पर विस्तृत रूप से की चर्चा

आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती उत्कृष्ट पत्रकारिता का सम्मान समारोह का आयोजित
शिवपुरी । राष्ट्र्रीय चेतना प्रसारण न्यास द्वारा आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के अवसर रविवार को उत्कृष्ट पत्रकारिता का सम्मान समारोह नक्षत्र गार्डन शिवपुरी में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता राजेश वाधवानी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का जो विषय हैं, पत्रकारिता तब से अब तक की चर्चा करना तो सहज हैं लेकिन मैं बात करता हूं कि पहले पत्रकार इन छह सूत्रों को लेकर कार्य करते थे जिनमें उद्यमशीलता, साहस, नैतिकता, देश भक्ति, सर्वमान्यता और विवेकशीलता लेकिन अब पत्रकार इन छ: शब्दों को अधिकांशत: विल्पुत कर चुके हैं इसलिए पत्रकारिता भी विल्पुत हो गई है। लेकिन पहले दृष्टिकोण मतलब उद्यमशीलता पहले पत्रकार स्वयं घटना स्थल पर जाते थे और घटना के तथ्यों को संकल्र करते थे और उन पर विश्लेषण कर फिर समाचार प्रकाशित करते थे, लेकिन अब पत्रकारों को दृष्टिकोण बदल गया हैं, अब तकनीकी रूप से पत्रकार उन्नत हो गए हैं और ऑफिस में बैठकर मोबाइल से वीडियो को सुनकर अपने पक्ष के आधार पर समाचार प्रकाशित कर देते हैं।
वहीं अध्यक्षता कर रहे पत्रकार प्रमोद भार्गव ने नारद जी के काल खण्ड के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की और उन्होंने सूत्र वाहक के रूप में नारद जी को बताया श्री भार्गव ने आगे कहा कि पूर्व में पत्थर फैक्ट्री के रूप में भगवान लाल चौकसे और अब समाजसेवी रमेशचन्द्र अग्रवाल वीरा सेठ ने शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे से जैकिट के माध्यम से देश ही नहीं विदेशों में नाम पहुंचाने का काम किया है। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी रमेशचन्द्र अग्रवाल ने कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता के कारण समाज को नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों को समाज में ले जा कर लोगों को प्रेरणा देने का कार्य भी पत्रकार करते हैं। शहर में संचालित अपना घर आश्रम में रहने वाले प्रभू जी पत्रकारों के कारण ही वर्षों बाद अपने परिजनों से मिल पाते हैं। इस अवसर पर जिला संघ चालक राजेश गोयल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग की विस्तार से जानकारी दी, उन्होंने कहा कि देवऋषी नारद की जयंती मनाने के पीछे क्या हेतु हैं इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यर्क्रम का शुभारंभ देवऋषी नारद एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात प्रचार विभाग के विभाग प्रचार प्रमुख अजय राजपूत, जिला प्रचार प्रमुख विक्रांत सिंह सेवा विभाग के अतुल शर्मा, सदभावना के विभाग संयोजक उमेश भारद्वाज अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रीय चेतना प्रसारण न्यांस के पूर्व सचिव राजेश भार्गव एवं संचालन वरिष्ठ पत्रकार बृजेश तोमर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर पत्रकारों को प्रेरणदायी साहित्य भी भेंट किया गया।

इन पत्रकारों का किया गया सम्मान
आद्य पत्रकार देव ऋषि नारद जयंती उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान समारोह में राष्ट्रीय चेतना प्रसारण न्यांस द्वारा उन पत्रकारों का सम्मान किया गया जो 30 साल से अधिक समय तक पत्रकारिता करते चले आ रहे हैं। इन पत्रकारों द्वारा अपनी लेखनी के माध्यम से समाज राष्ट्रहित के लिए जन जागरण का कार्य किया है। साथ ही जिले में व्याप्त समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। सम्मानित पत्रकारों में प्रमोद भार्गव, अशोक कोचेटा, वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले, विपिन शुक्ला मामा, अनुपम शुक्ला, आलोक एम इंदौैरिया, विपिन शुक्ला, उमेश भारद्वाज, सेमुअल दास, अभय कोचेटा, अशोक अग्रवाल, अतुल गौड़, फरमान अली, परवेज खांन, रंजीत गुप्ता, बृजेश तोमर, विकास पाण्डेय, करैरा सेे पत्रकार नरेन्द्र तिवारी सहित मातृ शक्ति में पूनम पुरोहित, मणिका शर्मा, आरती जैन, काजल सिकरवार, शुभ्रा शर्मा सहित अन्य महिला पत्रकारों का शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!