करैरा। अशोकनगर के चंदेरी से स्थानांतरित होकर आए एस शेखरन ने करेरा में महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण के साथ उन्होंने परियोजना में पदस्थ पर्यवेक्षकों स्टाफ से जानकारी ली । बता दे कि करेरा परियोजना का पद पिछले काफी समय से रिक्त था और व्यवस्था स्वरूप यहां नरवर परियोजना में पदस्थ रविरमन पाराशर को यहां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। शेखरन पूर्व में भी यहां पदस्थ रह चुके है। शेखरन ने पदभार ग्रहण कर बताया कि हितग्राहियों को विभाग के सभी योजनाओं का लाभ मिले केंद्र सुचारू रूप से संचालित हो उनकी प्राथमिकता रहेगी।
