मगरौनी। समापन दिवस के अवसर पर शिवपुरी के सभी ब्राह्मण समाज के सभी पदाधिकारी उपस्थित होकर महाराज जी का आशीर्वाद लिया और 9 दिवस नगर में श्रीराम भक्ति की रस धारा प्रवाहित होती रही जिसमें मगरौनी नगर वासियों एवं आसपास के क्षेत्रवासी प्रतिदिन राम कथा की अमृत धारा में डुबकी लगाई इस राम कथा में श्री राम हर्षण मंडल के सदस्यों के अतिरिक्त नगर मगरौनी के वासियों ने बढ़ चढ़ के भाग लिया और पूरी व्यवस्था संभाली आज भंडारे के दिन ग्राम पंचायत देवरी के नगर वासियों ने भंडारे के प्रसादी की पूरी व्यवस्था संभाली
इस भंडारे में लगभग दस हजार भक्तजनों ने प्रसादी का लाभ लिया
राम कथा समाप्ति के बाद राम हर्षण मंडल के सभी सदस्यों ने बस्ती के और आसपास के लोगों का आभार व्यक्त किया
