करैरा । शिवपुरी जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर श्री रविंद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने प्रभावी कार्रवाई की। मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत 20 मई 2025 को करैरा क्षेत्र के ग्राम छितीपुर में कंजर डेरा पर छापेमारी की गई।
आबकारी उपनिरीक्षक नीरज त्रिवेदी, विनीत शर्मा, राहुल गुप्ता और आरक्षक जगदीश कुमार, सतीश जयंत, डोंगर सिंह राठौर व रितिक धाकड़ की टीम ने कार्रवाई के दौरान 6000 बल्क लीटर गुड़ लहान नष्ट किया और 20 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की। इस कार्रवाई में म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)A और 34(1)F के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
