◆दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों ने किया विद्यालय का नाम रोशन
करैरा।पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी करैरा का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। विद्यालय ने इस वर्ष शत-प्रतिशत सफलता के साथ उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन का परिचय दिया है।
कक्षा दसवीं में कु. कृतिका राजे ने 96.80% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर कु. अन्विता सिंह भदौरिया रहीं जिन्होंने 96.20% अंक अर्जित किए, जबकि कु. तपस्या नरवरिया ने 95.00% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा बारहवीं विज्ञान संकाय में कु. इच्छा पाण्डेय ने 93.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मास्टर भावेश खरारे ने 91% अंकों के साथ द्वितीय एवं मास्टर लविश प्रजापति ने 89.6% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वाणिज्य संकाय में भी छात्राओं का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। कु. नंदिनी गुप्ता ने 88.40% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कु. तनिष्का जैन ने 86.80% अंकों के साथ द्वितीय और कु. राधा गुप्ता ने 78.00% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक कुमार सारस्वत ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।
विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए छात्रों को निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी है।