कथा व्यास राधिका किशोरी ने पट्टिका भेट कर दिया आशीर्वाद
करैरा। रामनगर ग्राम के धार्मिक स्थल खेड़ापति मंदिर पर कथा के छटवे दिवस गांव की बेटी बनी कथा व्यास राधिका किशोरी की कथा सुनने आज पास ग्रामों की भीड़ उमड़ रही है। लोग अपनी बेटी के श्री मुख से कथा का रस पान करने पहुंच रहे है। आज क्षेत्रीय विधायक रमेश प्रसाद खटीक भी कथा सुनने पहुंचे। जहां कथा व्यास किशोरी जी ने विधायक को पट्टिका भेट कर आशीर्वाद दिया। कथा के दौरान आयोजको ने कथा व्यास के साथ साथ श्रोताओं पर भी पुस्प वर्षा की। आज कथा में रूक्मणी विवाह, उधौ प्रसंग सहित कंश वध की कथा सुनाई गई। उधो प्रसंग सुनाते किशोरी जी भावुक हो उठी,।