◆सैनिक सभा का भी हुआ आयोजन
करैरा। राहुल रसगोत्रा, भा.पु.से., महानिदेशक भा.ति.सी.पु.बल द्वारा आर.टी.सी./सपोर्ट वाहिनी तथा एस.डब्लू.टी.एस. का भ्रमण किया गया। भ्रमण में उनके साथ निर्भय सिंह, महानिरीक्षक , प्रशिक्षण परिक्षेत्र तथा चन्दन सिंह भण्डारी, सेनानी(स्टाफ) भी उपस्थित रहे। इस दौरान उनको सर्वप्रथम सपोर्ट वाहिनी के क्वार्टर गार्ड में सलामी दी गई। उसके उपरान्त उनके द्वारा बेस वर्कशॉप/ आयुध भण्डार तथा भ्रमण कर जानकरी ली।


उनके द्वारा आर.टी.सी. करैरा में प्रशिक्षण गतिविधियों के प्रदर्शनों के साथ-साथ रॉक क्लॉइबिंग का प्रदर्शन भी देखा गया। प्रदर्शनों देखकर उनके द्वारा प्रशिक्षणार्थियों की शारीरिक क्षमता की द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। इसके पश्चात उनके द्वारा आर.टी.सी. के प्रशासनिक खंड के सामने चन्दन के पौधे का पौधारोपण भी किया गया।


उनके द्वारा एस.डब्लू.टी.एस. द्वारा संचालित बल में प्रयोग होने वाले बडे हथियारों के विषय में चलाये जाने वाले कोर्सो तथा उन कोर्सों में सिखाए जाने वाले हथियारों की जानकारी ली। उनके द्वारा 81 एम.एम. मोर्टर तथा एम.एम.जी. के फायर के डेमों भी देखे गए।


इसके साथ ही उनके द्वारा आर.टी.सी./सपोर्ट वाहिनी तथा एस.डब्लू.टी.एस. की संयुक्त सैनिक सभा भी ली गई। सैनिक सभा में मनीष कटारिया, उप महानिरीक्षक, आर.टी.सी. करैरा द्वारा उनका स्वागत किया गया । सर्वप्रथम महानिदेशक महोदय द्वारा उपस्थित समस्त पदाधिकारियों से


उनकी अथवा व्यक्तिगत समस्यओं के बारे में पुछा गया। उन्होने अपने संक्षिप्त अभिभाषण में तीनों संस्थानों में हिमवीरों द्वारा दिखाए गए शारीरिक स्वास्थ्य की प्रशंसा की । उन्होने कहा कि एक सैनिक का शारीरिक स्वास्थ्य ही उसकी पहचान


है। हमारी फौज की तैनाती के हिसाब से हमें स्वंय को बिलकुल फिट रखना होगा। यदि हमारा स्वास्थ्य ठीक है तो हम किसी प्रकार की डयूटी का निर्वहन करने हेतु तैयार होगें। इसके साथ ही उनके द्वारा कहा गया कि वर्ष 2025 को ओजस के रूप में मनायेगें। हमारा सबसे बडा लक्ष्य व्यक्ति का स्वास्थ्य, उसका खान-पान होगा। आप सभी के साथ-साथ आपके परिवार भी ओजस का हिस्सा होगें।


अंत में उन्होने समस्त पदाधिकारियों को उनके स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनए देते हुए सैनिक सभा का समापन किया। इस उपलक्ष्य पर दिग्विजय सिंह नेगी, सेनानी, अनिल कुमार डबराल, सेनानी, सहित तीनों संस्थानों के अधिकारी उपस्थित रहे।