करैरा। बगीचा धाम पर नवल सिंह चौहान (स्वास्थ्य विभाग) ने एक नवनिर्मित कमरा तैयार करा कर दान किया है। यह कमरा 14 बाई 45 फ़ीट में निर्मित है जिसमे लाइट फिटिंग पंख लगाकर प्रभु श्री राम हनुमान मानव सेवा ट्रस्ट को समर्पित किया है । कमरे का विधिवत लोकार्पण स्वामी रुद्र चेतनपुरी जी महाराज ने शिलालेख पट्टिका का अनावरण कर किया। इस दौरान जिला स्वाथय अधिकारी डॉ एन एस चौहान समिति के सदस्य सचिव महावीर जैन कोषाध्यक्ष गणेश दत्त दुबे उपाध्यक्ष राम प्रकाश दुबे (घसीटा) सचिव मनोज त्रिपाठी एवं राजेश गोयल दिलीप नीखरा, विनोद शर्मा आनंद दुबे प्रमोद त्रिपाठी हरि शरण गोयल संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव उपस्थित थे। लोकार्पण उपरांत कमरे की चाबी समिति सदस्यों को सौंप गई। समिति की ओर से सचिव महावीर जैन पूर्व पार्षद ने चौहान परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कक्ष यहां आने बाले संतो औऱ कार्यक्रम करने बाले भक्तों के लिए उपलब्ध रहेगा।
