करैरा: करेरा ब्लॉक के हायर सेकेंड्री विद्यालयों से टॉपर छात्र छात्रा को आज जिला मुख्यालय पर स्कूटी प्रदान की गई। जो निम्नानुसार है:
सीएम राइस विद्यालय करेरा से
कुमारी साक्षी लोधी , हर्ष कुशवाहा एवं अजय यादव, उत्कृष्ट विद्यालय करेरा से मोहित कुशवाहा, कन्या विद्यालय करेरा से महक बानो ,आदर्श जीवन अमोलपठा से वैष्णवी शर्मा एवं हनुमत बघेल ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमोलपठा से लवली सेन एवं वीरेंद्र कुशवाहा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरसोद करेरा से सेजल ओझा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मछावली से प्रद्युम्न परिहार,शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दिनारा से असिका यादव एवं गोविंद यादव तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डामरोनकला के छात्रों को भी ई स्कूटी प्रदाय की गई। सभी स्कूटी प्राप्त छात्रों को एसडीएम अजय शर्मा, तहसीलदार कल्पना शर्मा, सीईओ ब्रम्हेंद्र गुप्ता, बीइओ जगभान लोधी सहित सभी प्राचार्यो ने बधाई वा शुभकामनाएं दी है।
