शिवपुरी। प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्ष लगाना बहुत आवश्यक है। इस संदेश के साथ ग्राम पंचायत ठर्रा में अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी सहित अन्य अधिकारियों और ग्रामीणों ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर जनपद सीईओ गिर्राज शर्मा, डीपीएम अरविंद भार्गव भी उपस्थित रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है इसलिए सभी पौधे अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर तालाब का निर्माण किया गया है। इन तालाबों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के

पानी की पूर्ति की जाएगी। इन तालाबों के आसपास वृक्षों को रोपित किया जा रहा है। भविष्य में जब ये बड़े होंगे तो इनसे भी लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तालाब निर्माण कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में 122 तालाबों का निर्माण किया जा रहा है। इन तालाबों में लगभग सभी तालाब पूर्णतः की ओर है।

प्रत्येक तालाब में वृक्षारोपण भी किया जा रहा है। इन वृक्षों से स्थानीय समूहों के लिए आय का एक स्त्रोत विकसित होगा। उन्होंने सभी उपस्थित ग्रामीणों से अपील की है कि इस तालाब की देखरेख का जिम्मा प्रत्येक ग्रामीण ले। आज लगाया जाने वाला कोई भी पौधा सूखे नहीं ये स्थानीय लोगों की भी जिम्मेदारी है।